रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हादसा टला: इंडिगो की फ्लाइट 6E 7562 कोलकाता के लिए भरने वाली थी उड़ान, इंजन में आयी तकनीकी खराबी

रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज बड़ा हादसा होने से टल गया। अगर समय पर विमान में आयी तकनीकी खराबी को पता नहीं चल पाता तो 150 यात्रियों की जान सांसत में रहती। जानकारी के अनुसार सुबह 8.30 बजे रांची से कोलकाता के लिए उड़ान भरने जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 7562 के इंजन में तकनीकी परेशानी हो गई। यह फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी। टैक
ऑफ करने से पहले पायलट को तकनीकी खराबी की जानकारी हुई। जिसके बाद उसने प्रबंधन को इस बात की सूचना दी।

buzz4ai

प्लेन से यात्रियों को उतारा गया

इंडिगो की फ्लाइट संख्सा 6E 7562 कोलकाता के लिए उड़ान भरने ही वाली थी। सभी यात्री अपनी सीट पर बैठ चुके थे। इसी बीच रनवे पर ही पायलट को इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। उसने एयरपोर्ट अथॉरिटी और रिपेयरिंग टीम को इस बात की जानकारी दी। टीम जानकारी मिलते ही फ्लाइट के पास पहुंची और जांच में जुट गई। इस बीच सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया। वहीं तकनीकी टीम को खराबी करने में लगा दिया गया। इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि इस फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है। फ्लाइट की तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए टीम को लगा दिया गया है।

कई यात्रियों ने टिकट कराया कैंसल

फ्लाइट रद्द किए जाने के बाद कई यात्रियों ने टिकट वापस कर दिया। इस फ्लाइट में लगभग 150 यात्री थे जो कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले थे। लेकिन सही समय पर पायलट ने तकनीकी खराबी की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी। जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को विमान से बाहर निकाल दिया गया और उन्हें विमान में आई तकनीकी खराबी की जानकारी दी गई। वहीं कई यात्री एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से वैकल्पिक विमान का इंतजार करते दिखे। इस तरह की स्थिति में विकल्प नहीं उपलब्ध कराने को लेकर कुछ यात्रियों ने विरोध जताते हुए कहा कि जब एक विमान में तकनीकी खराबी आई है तो विमान कंपनी को दूसरे विमान की व्यस्था करानी चाहिए!
! !

Leave a Comment

Recent Post

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के श्री दिनेश साह की अध्यक्षता में भारत रत्न संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब जी की 14 अप्रैल को 135वें जयंती साकची पुराना कोर्ट पुरानी किताब दुकान के सामने मनाई गई

Live Cricket Update

You May Like This

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के श्री दिनेश साह की अध्यक्षता में भारत रत्न संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब जी की 14 अप्रैल को 135वें जयंती साकची पुराना कोर्ट पुरानी किताब दुकान के सामने मनाई गई

जमशेदपुर: डिमना रोड, मानगो स्थित प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सा संस्थान संजीव नेत्रालय के 6वां स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर लाइव सर्जरी तथा नेत्र देखभाल पर सीएमई (Continuing Medical Education) कार्यक्रम का आयोजन किया गया ukt