select language:

जानिए सेब किस समय खाना चाहिए

सेब को फलों में बहुत पौष्टिक माना जाता है। कहावत है, अगर आप रोजाना सेब खाते हैं, तो कई बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। सेब में फाइबर, विटामिन-ए, विटामिन-सी कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, लेकिन अक्सर लोगों के मन में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि आखिर सेब खाने का सही समय कौन-सा है। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि किस समय सेब खाने से आपको ज्यादा फायदा हो सकता है और किस समय इसे खाने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

buzz4ai

सेब किस समय खाना चाहिए

सेब (Apple) में नेचुरल शुगर औऱ फ्रुक्टोज पाए जाते हैं, इसलिए इसे सुबह खाली पेट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप इसे खाने से दिनभर एक्टिव रहेंगे। साथ ही, इसमें फाइबर पाया जाता है। सेब खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

सेब में मौजूद फाइबर (fiber) भी पाचन को दुरुस्त (improve digestion) रखता है, इसलिए सुबह सेब खाने से कब्ज जैसी समस्या से बच सकते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम भी होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

सेब कब नहीं खाना चाहिए

सेब को कभी भी रात के समय नहीं खाना चाहिए। इसमें शुगर औऱ फ्रुक्टोज पाया जाता है, जिससे हम एक्टिव तो महसूस करते हैं, लेकिन रात के समय इसे खाने से नींद आने की समस्या होने लगती है।

खाने के साथ न खाएं

सेब को खाने के साथ भी नहीं खाना चाहिए। दोनों को एक साथ पचाना मुश्किल हो सकता है।

शाम के समय न खाएं।

सेब को शाम के समय भी नहीं खाना चाहिए। इससे गैस की समस्या होती है।

Leave a Comment

Recent Post

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के श्री दिनेश साह की अध्यक्षता में भारत रत्न संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब जी की 14 अप्रैल को 135वें जयंती साकची पुराना कोर्ट पुरानी किताब दुकान के सामने मनाई गई

Live Cricket Update

You May Like This

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के श्री दिनेश साह की अध्यक्षता में भारत रत्न संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब जी की 14 अप्रैल को 135वें जयंती साकची पुराना कोर्ट पुरानी किताब दुकान के सामने मनाई गई

जमशेदपुर: डिमना रोड, मानगो स्थित प्रतिष्ठित नेत्र चिकित्सा संस्थान संजीव नेत्रालय के 6वां स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर लाइव सर्जरी तथा नेत्र देखभाल पर सीएमई (Continuing Medical Education) कार्यक्रम का आयोजन किया गया ukt