समाजसेवी शिवपूजन सिंह को नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर वाराणसी के लिये रवाना
वरिष्ठ नागरिक समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री शिवपूजन सिंह टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान 10 नवम्बर की रात 10 बजे निधन हो गया।जानकारी मिलने पर नगर वासियों एवं जनप्रतिनिधियों का अस्पताल में दर्शन के लिये लाइन लग गया।11 नवम्बर को उनका पार्थिव शरीर TMH मर्चरी में रखा था। परिवार के सदस्यों के शहर आने के बाद अस्पताल से पार्थिव शरीर घर लाया गया। परिवारिक रीतिरिवाज करने के बाद उनका पार्थिव शरीर लौह नगरी के सामाजिक राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों के दर्शन के लिये गाँधीघाट में रखा गया। जहाँ पहले से मौजूद वरिष्ठ नागरिक समिति एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के महामंत्री सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में गाँधीघाट मानगो में अंतिम दर्शन की तैयारी किया गया था। माननीय विधायक सरयू राय पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मस्तान सिंह शिवशंकर सिंह चन्द्रगुप्त सिंह मिथिलेश श्रीवास्तव प्रभाकर सिंह राजेश सिंह रेणु सिंह अनिता सिंह विकास सिंह पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन कलम शुक्ला उपेन्द्र प्रसाद सिंह सतनाम सिंह दिनेश सिंह भोला सिंह अशोक श्रीवास्तव हरेन्दू शर्मा राकेश शर्मा प्रमोद कुमार महेश कुमार आदि तीनों सेना के प्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र चढ़ाया। परिवार की तरफ से रामजनम सिंह पुत्र जनार्दन सिंह राजेंद्र सिंह (पप्पू) छोटे पुत्र सुरेंद्र सिंह (लल्लू) अविनाश सिंह,चुन्नू,साहिल,कृष विकाश सिंह उमेश सिंह उज्जैन अशोक सिंह हेमंत सिंह मनोज सिंह ओम प्रकाश सिंह जयप्रकाश सिंह संजय सिंह आदि शामिल थे। जबकि दो सौ से ज्यादा नगर वासियों में अपनी श्रद्धा सुमन माला रामनामा एवं पुष्प चक्र चढ़ाकर अपनी संवेदना ब्यक्त की। उसके उपरांत उनका पार्थिव शरीर बॉक्स में बर्फ की सिली में पैक कर ट्रैवलर से वाराणसी के लिये रवाना किया गया। शिवपूजन सिंह की पहचान गाँधीघाट घाट को विकसित करने में अहम भागीदारी थी। जल्द ही वहाँ एक ऑडिटोरियम बनेगा जिसका नामकरण शिवपूजन सिंह के नाम पर रखा जाएगा। यह उसके लिये सच्ची श्रद्धांजलि होगी।






