विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा में छठ घाटों की व्यवस्था हो रही दुरुस्त, डीबी रोड से बड़ौदा घाट तक 50 स्ट्रीट लाइट से जगमगाया इलाका

विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा में छठ घाटों की व्यवस्था हो रही दुरुस्त, डीबी रोड से बड़ौदा घाट तक 50 स्ट्रीट लाइट से जगमगाया इलाका

विधायक के निर्देश पर 6 कृत्रिम घाट निर्माण कार्य पूरा, युद्धस्तर पर छठ के लिए तैयार हो रहे घाट

जमशेदपुर। लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बागबेड़ा क्षेत्र में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल और उनके निर्देश पर डीबी रोड से बड़ौदा घाट तक तथा क्षेत्र के अन्य छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।
विधायक की पहल पर उनकी टीम लगातार मैदान में रहकर स्ट्रीट लाइट लगवाने, घाटों की साफ-सफाई, जेसीबी के माध्यम से 6 अस्थायी छठ घाटों के निर्माण काम करा रही है जो अब पूरा होने को है।

निरीक्षण के बाद विधायक ने अधिकारियों को दिए थे निर्देश

गौरतलब है कि 4 नवंबर को विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा क्षेत्र के बड़ौदा घाट, रिवर व्यू कॉलोनी घाट, कुसुम घाट और पत्थर घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को छठ से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया था। उन्होंने डीडीसी को क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराते हुए साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, अस्थायी घाटों के निर्माण और संपर्क सड़कों की मरम्मत का काम समय पर पूरा कराने को कहा था। विधायक के निर्देश के बाद अब इन कार्यों में तेजी आई है और टीम लगातार उनकी निगरानी में जुटी है।

डीबी रोड से बड़ौदा घाट तक 50 स्ट्रीट लाइट से रोशन हुआ रास्ता

तैयारियों के तहत डीबी रोड से बड़ौदा घाट तक अब तक लगभग 50 स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं, जिससे पूरा रास्ता रोशनी से जगमगा रहा है। शेष स्थानों पर भी लाइट लगाने का काम जारी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, कुसुम घाट और बड़ौदा घाट पर साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। अन्य घाटों पर भी सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम जारी है। जेसीबी के माध्यम से अस्थायी छठ घाटों का निर्माण और सड़कों की मरम्मत भी कराई जा रही है।

छठ से पहले सभी कार्य पूरे कराने का लक्ष्य

विधायक संजीव सरदार का प्रयास है कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। घाटों तक पहुंचने वाले रास्ते सुगम हों, पर्याप्त रोशनी रहे और पूजा स्थलों पर स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिले। सभी कार्यों को छठ पूजा से पहले पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल अधिकांश काम अंतिम चरण में हैं और शेष व्यवस्थाएं भी जल्द पूरी होने की उम्मीद है।

इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, तरुण सरदार, झामुमो नेता जगत मार्डी, पप्पू उपाध्याय, मनोज नाहा, सण्टु कर्मकार, मिथुन चक्रवर्ती और गोपाल पुष्टि सहित अन्य लोग तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई