शीर्षक: आदर्श युवा सेवा समिति द्वारा मानगो में छठ महापर्व के सुअवसर पर 200 छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण
जमशेदपुर, 12 नवंबर 2026:
आदर्श युवा सेवा समिति, मानगो, जमशेदपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को संध्या 03:00 बजे टोड्स गार्डन स्कूल के पास, डिमना रोड, मानगो में छठ महापर्व के पावन अवसर पर निःशुल्क पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक प्रेम सक्सेना के नेतृत्व में किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक माननीय श्री सरयू रॉय जी विशेष रूप से शामिल हुए।
इस अवसर पर संस्था द्वारा लगभग 200 छठव्रतियों के बीच गेंहूँ, लौकी, नारियल एवं अन्य आवश्यक पूजन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। माननीय विधायक श्री सरयू रॉय एवं संस्था के सदस्यों ने अपने हाथों से छठव्रतियों को सामग्री भेंट की और लोक आस्था के इस महान पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक प्रेम सक्सेना के साथ-साथ राहुल प्रसाद, सुमित सिंह, विक्की कुमार, गौरव कुमार, आनंद प्रकाश पटेल, अविनाश कुमार सिन्हा, पंकज खरे, विवेक कुमार, धनंजय कुमार, बिनोद कुमार, रिशु दूवेदी, राकेश सिंह, रितिक सिंह, आकाश शर्मा, अभिजीत सेनापति, सौरव खरे, श्रीमन त्रिगुण सर, निशा कुमारी, आकाश कुमार, शिवम, दीपू कुमार, महेश महतो, आशीष कुमार, शुभम कुमार एवं अन्य सभी सदस्यों का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय सहयोग रहा।
आदर्श युवा सेवा समिति का यह संकल्प है कि “सेवा जारी है, हमेशा जारी रहेगा”, और संस्था भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाती रहेगी।





