*_मुकेश मित्तल ने घाटशिला, चाकुलिया एवं जादूगोड़ा शाखाओं का किया व्यापक दौरा — सदस्यों से समर्थन मांगा_* 

*प्रेस विज्ञप्ति*

 

*_मुकेश मित्तल ने घाटशिला, चाकुलिया एवं जादूगोड़ा शाखाओं का किया व्यापक दौरा — सदस्यों से समर्थन मांगा_*

 

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार श्री मुकेश मित्तल ने आज अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत घाटशिला, चाकुलिया एवं जादूगोड़ा शाखाओं का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

घाटशिला शाखा में रानी सती दादी मंदिर प्रांगण में शाखा अध्यक्ष सुनील जैन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में श्री मित्तल ने सम्मेलन के सदस्यों को अपने कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया तथा आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की।

 

इसके बाद चाकुलिया शाखा में अग्रेशन भवन में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें शाखा अध्यक्ष राजेश लोधा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। यहाँ भी श्री मित्तल ने सभी सदस्यों से समर्थन देने की अपील की।

 

अंत में जादूगोड़ा शाखा में श्री मित्तल ने सदस्यों से संवाद करते हुए आगामी चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

 

इस पूरे दौरे के दौरान मुख्य रूप से लाला मुनका, आकाश शाह, महेश छापोलिया, विजय गोयल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई