थैलीसीमिया से पीढ़ित बच्चे का बनेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र मिले डालसा के पी एल वी
डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर थैलीसीमिया बीमारी से जूझ रहे बच्चे से उसके घर चल कर मिले डालसा के पी एल वी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा देने का भरोसा दिया।कुछ दिन पूर्व एक महिला के द्वारा लीगल एड क्लिनिक पोटका में पी एल वी चयन कुमार मंडल से संपर्क कर अपने बड़े बेटे आनंद मुंडा पिता अनिल मुंडा उम्र आठ वर्ष गांव खड़ियासाई को थैलीसीमिया बीमारी होने की जानकारी दी एवं उसे हर माह रक्त चढ़ना पड़ता है इस बात की जिक्र करते हुए सरकार की ओर से किसी तरह का मदद दिलवाने के लिए अनुरोध किया।डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी के द्वारा पीड़ित बच्चे का घर चल कर उसके दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु जांच करवाने के लिए बच्चे का आधार कार्ड के छाया प्रति उसके चिकित्सा के कागजात एवं फोटो ले कर फॉर्म भरने का काम किया गया।इस माह के 5 तारीख को बच्चे को सदर अस्पताल जमशेदपुर ले जा कर डॉक्टरों से जांच कराया जाएगा एवं प्रमाण पत्र भी बनवा दिया जाएगा।प्रमाण पत्र बनने के उपरांत मिशन वात्सल्य योजना के तहत बच्चे को स्पॉनशरशिप्स योजना से भी जोड़ दिया जाएगा जिसके तहत बच्चे का बेहतर पढ़ाई लिखाई एवं लालन पालन हेतु हर माह चार हजार रुपए आर्थिक मदद मिलेगा।मौके पर दिव्यांग के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी उपस्थित थे।





