प्रेस विज्ञप्ति
रेवेन्यू संग्रहण की समीक्षा हेतु उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजि
आज जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) कार्यालय में उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण (Revenue Collection) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी,नगर प्रबंधक तथा संबंधित राजस्व कर्मी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उप नगर आयुक्त ने विभिन्न राजस्व स्रोतों — होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, विज्ञापन शुल्क, किराया वसूली, होर्डिंग, मोबाइल टावर शुल्क तथा अन्य यूजर चार्जेज — की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक मद में लंबित वसूली को शीघ्रताशीघ्र पूरा करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री कृष्ण कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि:
• सभी वार्डों में लंबित राजस्व मामलों की सूचीबद्धता कर अभियान चलाया जाए।
• टैक्सदाताओं को समय पर सूचना (Notice) प्रदान कर व्यवस्थित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाए।
• डिजिटल माध्यमों के उपयोग से पारदर्शिता बढ़ाते हुए राजस्व संग्रहण की दैनिक मॉनिटरिंग रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
• बार-बार बकाया रखने वाले करदाताओं के ख़िलाफ़ प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण नगर सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने का आधार है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इसे शीर्ष प्राथमिकता पर लें। उप नगर आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि लक्ष्यों के अनुरूप मासिक समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।
अंत में, उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सामंजस्य एवं समन्वय के साथ कार्य करते हुए तय समय सीमा में राजस्व संग्रहण के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।





