गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर जागृति यात्रा का विधायक संजीव सरदार ने किया स्वागत

गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर जागृति यात्रा का विधायक संजीव सरदार ने किया स्वागत

बिष्टुपुर रामदास भट्टा गुरुद्वारा साहिब में विधायक संजीव सरदार ने माथा टेका

जमशेदपुर/पोटका : सिख धर्म के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी एवं भाई दयाला जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में तख्त श्री पटना साहिब से प्रारंभ हुई जागृति यात्रा जमशेदपुर पहुँची। इस अवसर पर पोटका विधायक संजिव सरदार ने बिष्टुपुर स्थित रामदास भट्टा गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर प्रदेश की खुशहाली एवं जनता की भलाई की अरदास की। उन्होंने पालकी साहिब के दर्शन भी किए।

विधायक ने कहा – “गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान हम सबके लिए प्रेरणा”

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा, “गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया। उनकी शहादत आज भी हमें प्रेरित करती है कि सच्चाई और न्याय के लिए संघर्ष करना ही जीवन का सच्चा धर्म है। इस जागृति यात्रा के जरिए हमें उनकी शिक्षाओं और बलिदान को समाज में और गहराई से फैलाना है।”

समाज के वरिष्ठ गण रहे उपस्थित

इस अवसर पर सरदार भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार गुरमीत सिंह तोते, सरदार इंदरजीत सिंह इन्द्र, अमनजोत सिंह, शरणदीप सिंह सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण