विधायक संजीव सरदार ने करनडीह एस एस हाई स्कूल में किया सोलर पैनल का उद्घाटन

विधायक संजीव सरदार ने करनडीह एस एस हाई स्कूल में किया सोलर पैनल का उद्घाटन

विधायक संजीव सरदार के प्रयास से झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा लगाया गया है 10 KW का सोलर पैनल

जमशेदपुर : गुरुवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत करनडीह एस एस हाई स्कूल में झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (JREDA) के माध्यम से लगाये गए 10KW का सोलर पैनल का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। स्कूल की छत पर स्थापित इस अत्याधुनिक सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन पोटका विधायक संजिव सरदार ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया।
यह योजना विधायक के सार्थक प्रयास का नतीजा है, जो न केवल स्कूल को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि छात्रों के बीच पर्यावरण संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा के महत्व को भी उजागर करेगा।

विधायक ने कहा – “हर गांव-विद्यालय तक पहुँचेगा हरित ऊर्जा का संदेश”

उद्घाटन अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा, “आज का यह कदम सिर्फ स्कूल को बिजली उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे बच्चों के लिए एक प्रेरणा है कि हमें आने वाले कल के लिए ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों पर ध्यान देना होगा। यह सोलर पैनल छात्रों को सिखाएगा कि प्रकृति से तालमेल बनाकर भी विकास की राह पर बढ़ा जा सकता है। मेरा प्रयास है कि भविष्य में अन्य विद्यालयों और पंचायतों में भी इस तरह की पहल को आगे बढ़ाया जाए।”

समारोह में उपस्थित रहे छात्र-शिक्षक व ग्रामीण

उद्घाटन कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शोभा कुजूर,
शिक्षक लूसी तिर्की, समीर टोप्पो, निवास चन्द्र पाण्डेय, तनुजा साव, रूमिता रानी, रूमा महंती समेत स्कूल के सकड़ो छात्र छात्राए शामिल थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण