दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गई है.उधर दुर्गा पूजा को लेकर और धीरे-धीरे पंडालो का पट खुलने लगा है.और लोगों के भीड़ बाजार में बढ़ने लगी है. वैसे बाजार से लेकर पूजा पंडाल तक सुरक्षा लोगों को कैसे मिले उसको लेकर आज सीसीआर में जिला पुलिस कप्तान ने सभी टाइगर मोबाइल थाना के जवान और अधिकारियों को कई निर्देश दिए.साथ हीं यह निर्देश दिया गया की भीड़ इकट्ठा न होने दे और असामाजिक तत्वों पर नजर रखें शराब का सेवन कर अगर भीड़ में कोई प्रवेश करता है उसे पर निगाहें रखें. वही गलत बैनर या पोस्टर कहीं हो उसे पर विशेष ध्यान दें. पंडाल और आसपास के क्षेत्र में अगर किसी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ दिखता हो उसे पर निगाहें रखें. साथ हीं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखें. वैसे जिला पुलिस कप्तान ने सभी जवानों को निर्देश देते हुए मोटरसाइकिल और मोबाइल के साथ वॉकी टॉकी देकर सभी स्थानों के लिए रवाना किया आपको बता दे की जिला पुलिस कप्तान ने सभी जवानों को प्रत्येक पंडाल में दिन भर में दो बार पंडाल पहुंचकर पूरे स्थिति का जायजा लेने का आदेश दिया ताकि दुर्गा पूजा के दौरान किसी प्रकार का हंगामा न हो और लोग सही से माँ की आराधना कर सके मां का दर्शन कर सके.




