जम्मू : श्रावण अमावस्या के दिन सुबह गोपाइ्री पर्वत पर स्थित बाबा अमरनाथ की पवित्र छड़ी मुबारक की पूजा शंकराचार्य मंदिर में हुई। महंत दीपेंद्र गिरी के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोग इस मौके पर मौजूद थे। वहीं भगवती नगर जम्मू से एक और जत्था बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा के लिए निकले है ,श्रावण अमावस्या के दिन ही हर वर्ष भाति इस वर्ष भी पवित्र छड़ी मुबारक की शंकराचार्य मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है। जैसे ही सुबह पवित्र छड़ी मुबारक दशनामी अखाड़ा के महंत और बाबा अमरनाथ की पवित्र छड़ी मुबारक के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी मंदिर में पहुंची, पूरा वातावरण हर हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।






