एजेंसी : केरल हाई कोर्ट ने आज सीएमआरएल-एक्सालॉजिक सौदे में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीना विजयन और अन्य को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई अदालत ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष न शॉन जॉर्ज द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में की है।शॉन जॉर्ज ने एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड के बीच कथित धोखाधड़ी वाले लेनदेन की जांच की मांग की थी।






