रांची से जमशेदपुर के लिए चलेगी 135 यात्री वाले फ्लैश चार्जिंग बस,

नई दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए उनके प्रति आभार जताया। इसके साथ ही रक्षा राज्य मंत्री ने उन्हें एक स्मरण पत्र भी सौंपा, जिसमें रांची में फ्लैश चार्जिंग बस, आउटर रिंग रोड और एलिवेटेड कॉरिडोर पर सोहराय पेंटिंग का आग्रह था। केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इन तीनों ही मामलों में तुरंत कार्रवाई का निर्देश जारी कर दिया। रांची में फ्लैश चार्जिंग बस के संचालन के लिए डीपीआर बनाने का भी निर्देश दिया है। फ्लैश चार्जिंग बस रांची से जमशेदपुर के लिए चलेगी और रांची शहर में भी चलेगी। इस बस में दिव्यांगजनों के लिए बैठने की सीट आरक्षित होगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई