नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार तथा सांसद विजय कुमार हांसदा ने बुधवार को शिष्टाचार भेंट की।इस मौके पर तीनों के बीच झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री सुदिव्य कुमार ने बताया कि चर्चा के दौरान विशेष रूप से राज्य के छह जिलों के सदर अस्पतालों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों में अपग्रेड करने के प्रस्ताव पर गंभीर विमर्श हुआ। इसपर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की और सकारात्मक सहयोग का आश्वासन भी दिया।






