देवघर पुलिस को एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. साइबर थाना की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में छापेमारी कर तीन साइबर आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर आमलोगों को झांसे में लेकर ठगी रहे थे अब पुलिस साइबर अपराधियों के नेटवर्क का खुलासा करने में जुट गयी है.
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारठ थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी सरफराज आलम और कालीजोत गांव निवासी रिजवान अंसारी, इरफान अंसारी के रूप में की है. ये तीनों आरोपी खुद को क्रेडिट कार्ड अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि या फिर कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे और केवाईसी अपडेट, पीएम किसान योजना या एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़ा हुआ फर्जी लिंक भेजकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे.






