पश्चिमी सिंहभूम। जिले के चाईबासा सदर थाना क्षेत्र की नीमडीह मोहल्ले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना रविवार रात लगभग दस बजे की है। मृतक की पहचान सुमित यादव के रूप में हुई है और वह वाहनों के लिए लिये गये लोन की रिकवरी का काम करता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुमित रविवार की रात अपने घर पर था। तभी करीब दस बजे उसे किसी का फोन आया और कॉल करने वाले ने उसे घर से बाहर बुलाया। सुमित मोबाइल लेकर घर से बाहर निकला, पहले से घर के बाहर खड़े लोगों ने सुमित से बात की इसके बाद उसे घर से 100 मीटर की दूरी पर ले गये और सिर में सटाकर गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।






