चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से होकर गुजरने वाली नई दिल्ली-पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और हल्दिया-आनंद विहार-हल्दिया एक्सप्रेस 24 जुलाई से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 24 जुलाई से नई दिल्ली स्टेशन से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल स्टेशन की जगह गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस गोविंदपुरी स्टेशन पर सुबह 03:55 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन सुबह 04:00 बजे पुरी के लिए रवाना होगी।






