राँची। DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सदर अस्पताल, राँची के सभागार में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, बुनियादी ढांचे का विकास और मरीजों की सुविधा बढ़ाना था। हर मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा देना हमारा लक्ष्य है। सदर अस्पताल राँची जिले की जीवनरेखा है और आज की बैठक में लिए गए निर्णय जल्द लागू किए जाएंगे।”अगली बैठक में इन निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। आज की इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, आयुष्मान भारत के नोडल पदाधिकारी, चिकित्सा विशेषज्ञ, रोगी कल्याण समिति के सदस्य और अन्य अधिकारी शामिल हुए।






