बागबेड़ाः तैलिक साहू महासभा ने बेटी की शादी में किया सहयोग

बागबेड़ाः तैलिक साहू महासभा ने बेटी की शादी में किया सहयोग
जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर द्धारा जरूरतमंद समाज की एक बेटी की शादी में सहयोग किया गया। बुधवार को बागबेड़ा निवासी भारत प्रसाद गुप्ता की सुपुत्री की शादी में सहयोग हेतु समाज की तरफ से केस 11000 हजार एवं अन्य उपहार स्वरूप भेंट किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने बेटी को शादी की शुभकामनाएं दी। मौके पर जिला वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सत्यदेव प्रसाद, गौतम साहू, शमशेर गुप्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई