एजेंसी एसीबी ने IAS विनय चौबे के करीबी और राँची के चर्चित ऑटो मोबाइल कारोबारी विनय सिंह के खिलाफ वारंट मांगा है।

राँची। झारखण्ड, शराब घोटाला की जांच कर रही राज्य सरकार की एजेंसी एसीबी ने IAS विनय चौबे के करीबी और राँची के चर्चित ऑटो मोबाइल कारोबारी विनय सिंह के खिलाफ वारंट मांगा है।

कांड संख्या 9/2025 की जांच कर रहे अधिकारी ने ACB के विशेष लोक अभियोजक के माध्यम से कोर्ट में विनय सिंह के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट मांगने के लिए आवेदन दिया है। फिलहाल कोर्ट से वारंट जारी नहीं हुआ है। लेकिन ACB की इस कार्रवाई से विनय सिंह की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती हैं। क्योंकि ACB को विनय सिंह की तलाश है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई