जमशेदपुर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की कार्यक्रम से जमशेदपुर के नमन संस्था के सदस्य पहली बार मान की बात कार्यक्रम से प्रधानमंत्री सीधा जुड़े। कार्यक्रम को लेकर नमन संस्था के द्वारा बड़े स्क्रीन लगाया गया था। मान की बात कार्यक्रम में पूर्वी विधानसभा की विधायिका पूर्णिमा दास साहू नमन संस्था के संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले मौजूद थे। जहां कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक और वीर नारी के अलावा संस्था के सदस्य उपस्थित थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के बाद पूर्वी विधानसभा की विधायिका पूर्णिमा दास साहू ने कहा इस कार्यक्रम में आए पूर्व सैनिक के के बारे में कहा कि यह पूर्व सैनिक नहीं है भारत माता जब इन्हें बुलाएंगे तब यह फिर से बॉर्डर पर लड़ाई करने पहुंच जाएंगे। हम सिर्फ भारतीय नारी नहीं हमारी भी जिम्मेदारी है। हम केवल घर में रोटी बनाने के लिए नहीं और भाषण देने के लिए नहीं है हमें भी किसी न किसी रूप में भारत का काम आना है। हमें केवल पुरुष पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए महारानी लक्ष्मीबाई ने भी अकेले अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। हम नारी शक्ति भी देश के सुरक्षा में काम आना चाहती हैं।
वही मान की बात कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सैनिक का कहना है। देश के प्रधानमंत्री ने देश के विकास के बारे में बताया वह ठीक है। वह जरूरी भी है।लेकिन आज जिस तरीके से कश्मीर के पहालगांव में आतंकवादियों के द्वारा कायराना हरकत किया गया। जिस तरीके से पाकिस्तान आतंकवादी में किसी का धर्म उसको नंगा कर कर गोली मारी गई है। हम सैनिक को यह बर्दाश्त नहीं है हम देश के प्रधानमंत्री से मांग करते हैं इस तरीके से कारगिल में 1999 में डायरेक्ट अटैक हुआ था। उसे तरीके से तुरंत अटैक पाकिस्तान के ऊपर करना चाहिए।
वही मान की बात कार्यक्रम के नमन संस्था के संरक्षक अमरप्रीत सिंह का काले ने कहा के देश के प्रधानमंत्री ने मान की बात कार्यक्रम में नामन संस्था को जुड़ने का सौभाग्य दिया है। उनकी मां की पीड़ा को हमने देखा जो बड़ी घटना जम्मू कश्मीर में हुई है हम जमशेदपुरवासी के मन में बहुत गुस्सा है और बहुत दुखी है। बहुत जल्द भारत सरकार ऐसी ताकतों को कुचलना का काम करेगी और राष्ट्रीय गौरव के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है।