27 व 28 अप्रैल को राँची सहित पूरे राज्य में ओलावृष्टि की आशंका
रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 27 और 28 अप्रैल को राँची सहित राज्यभर में ओलावृष्टि, मेघ गर्जन, बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 26 अप्रैल को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।