घर के बाहर खेल रही बच्ची को वाहन ने कुचला
मांडर : थाना क्षेत्र के मुड़मा गांव में रविवार को एक अज्ञात वाहन के धक्के से सड़क किनारे अपने घर के निकट खेल रही एक 16 माह की बच्ची अरोसी कुजूर पिता विनय कुजूर की मौत हो गयी। दुर्घटना दोपहर 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि विनय कुजूर का घर सड़क से सटा हुआ है। उनकी बेओ अरोसी कुजूर अकेले ही घर के समीप ही खेल रही थी। इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मांडर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।






