सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

मांडर : मांडर एनएच-75 में हेसमी मोड़ के निकट रविवार की शाम 7.30 बजे सड़क के डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार मसी उरांव (28) की मौत हो गयी। वह मांडर के ही कठचांचो गांव का रहनेवाला था। बताया जा रहा है कि मसी उरांव पिता देवा उरांव बीजुपाड़ा से अकेले ही बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में हेसमी मोड़ के निकट असंतुलित होकर उसकी बाइक सड़क के डिवाइडर से टकरा गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे एनएच के एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मसी उरांव दो भाइयों में छोटा था और उसकी एक साल पहले शादी हुई थी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई