बहरागोड़ाःभाभा आरोग्य भवन का नारियल फोड़ कर किया गया उद्घाटन

बहरागोड़ाःभाभा आरोग्य भवन का नारियल फोड़ कर किया गया उद्घाटन
बहरागोड़ाः शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाटपुर अवस्थित जयप्रकाश नारायण सामुदायिक भवन परिसर में यूसीआईएल, सीएसआर की ओर से रेड क्रॉस सोसाइटी बहरागोड़ा को भाभा आरोग्य भवन प्रदान किया. जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्य प्रबंधक अधिकारी डॉ संतोष कुमार सतपति,सीएसआर करनल प्रभात कुमार पांडा, कार्यपालक निदेशक श्री शंघाई कंपनी सचिन गुरता बहरागोड़ा कॉलेज के प्राचार्ज डॉक्टर बालकृष्ण बेहरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती, अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा, थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया.वहीं इस अवसर पर डॉ षाड़ंगी ने स्वागत भाषण दिया. साथ ही सभी आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत किया गया. जहां अतिथियों द्वारा भाभा आरोग्य भवन के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया. इस मौके पर चंडी चरण साहू सुदी पटनायक,डॉ श्रद्धा षाड़ंगी, हुकुम महतो,देवदत्त पांडा आदि समेत कई लोग उपस्थित थे. वहीं मंच का संचालन डॉक्टर बिन्नी षाड़ंगी ने किया .

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।