मानगो में 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

मानगो में 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

जमशेदपुर की मानगो पुलिस ने जवाहरनगर रोड नंबर 6 स्थित गड्ढा मैदान में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है
गिरफ्तार आरोपियों में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र निवासी रॉकी मुखी, आकाश मुखी और जुगसलाई निवासी मो सरफराज उर्फ तिल्ली शामिल है। आरोपियों के पास से कुल 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। शनिवार को ग्रामीण एसपी सर प्रभारी एसएसपी ऋषभ गर्ग ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे है।

सूचना पाकर पुलिस ने छापेमारी की और तीन युवकों को पकड़ा। तलाशी के क्रम में सरफराज के पास 15 पुड़िया, रॉकी के पास 8 पुड़िया और आकाश के पास से 7 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया। सभी आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।