विधायक संजीव सरदार की पहल पर 7 साल बाद करनडीह में स्टेडियम निर्माण को मिली हरि झंडी, क्षेत्रवासियों ने विधायक का जताया आभार, बांटे लड्डू

विधायक संजीव सरदार की पहल पर 7 साल बाद करनडीह में स्टेडियम निर्माण को मिली हरि झंडी, क्षेत्रवासियों ने विधायक का जताया आभार, बांटे लड्डू

जनता से किए वादे निभाना सौभाग्य की बात– विधायक संजीव सरदार

8.42 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम, 4,000 दर्शकों के बैठने और फुटबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबाल, समेत कई खेलो की होगी सुविधा

जमशेदपुर: ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पोटका विधानसभा क्षेत्र के करनडीह में वर्षों से लंबित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम का निर्माण कार्य आखिरकार फिर से शुरू हो गया है। इस ऐतिहासिक पहल पर स्थानीय युवाओं और कई पंचायत के लोगो ने विधायक संजीव सरदार का जोरदार स्वागत किया और लड्डू वितरण किया। लोगों का कहना है कि इस स्टेडियम से आस पास के कई पंचायत जैसे हारहरगट्टू, करनडीह, कीताडीह,बागबेड़ा,सुंदरनगर समेत कई इलाकों के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करेगा.

स्टेडियम में 4,000 दर्शकों के बैठने और फुटबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबाल, बैडमिंटन, हैंडबॉल, टेबल टेनिस समेत कई खेलो की होगी सुविधा

इस स्टेडियम का निर्माण झारखंड सरकार की स्वीकृति के बाद 8.42 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जो पहले 4.64 करोड़ रुपये प्रस्तावित था। इस स्टेडियम में फुटबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, हैंडबॉल और टेबल टेनिस समेत कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, 4,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता वाला गैलरी और पवेलियन भी बनाया जाएगा। यह निर्माण कार्य 18 महीनों के भीतर पूरा होने की संभावना है। इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा कर पाना एक सौभाग्य की बात है। यह स्टेडियम क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल सुविधाएं प्रदान करेगा। भविष्य में इसे मॉडल स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसमें रबर ट्रैक जैसी उच्च स्तरीय सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।