आज दिनांक 5 नवंबर 2026 को इंटेंसिफाइड आइईसी कैंपेन के तहत एन एस एस ग्रेजुएट कॉलेज के द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम नारों और नाटक के माध्यम से किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर अनुराधा वर्मा ने अपने वक्तव्य में एड्स जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रेरणादायक नारों के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने पोस्टर एवं नारों के माध्यम से एचआईवी संक्रमण के बचाव, उपाय तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व को बताया। नुक्कड़ नाटक के द्वारा एचआईवी संक्रमण से संबंधित सामाजिक भ्रांतियां, अज्ञानता और भेदभाव को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर सुलेखा कुमारी एवं डॉ निशा कोंगारी के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर अरुंधति,डॉक्टर संगीता , डॉक्टर अनामिका, डॉक्टर सुशीला हांसदा, डॉ दीप्ति, प्रोफेसर दीपिका, डॉक्टर जया आदि शिक्षकगण एवं काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी।






