चाकुलिया में मॉब लिंचिंग, बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा

चाकुलिया में मॉब लिंचिंग, बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटा

दोनों की मौत

चाकुलिया थाना क्षेत्र के जोड़सा गांव में शुक्रवार को मॉब लिंचिंग की एक दर्दनाक घटना घटी है. ग्रामीणों ने दो बकरी चोरों को पकड़कर बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गयी.बताया जा रहा है कि इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया. मृतक में एक की पहचान भोलानाथ महतो के रूप में हुई है, जो चाकुलिया के जीरा पाड़ा का
निवासी था.घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस
घटनास्थल पर मौजूद है और मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने कहा है कि दोषियों के
खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह घटना एक बार फिर से मॉब लिंचिंग जैसे गंभीर मुद्दे पर
सवाल उठाती है और कानून व्यवस्था को लेकर चिंता पैदा करती है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राँची। राजधानी राँची में आदिवासी नेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो पहले फेसबुक लाइव आई और रोते हुए पुलिस और जमीन दलालों पर आरोप लगाए। इसके बाद फंदे से लटकर कर सुसाइड कर लिया।