जमशेदपुर बनवासी कल्याण केंद्र के द्वारा झारखंड प्रांतीय दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन बिस्टुपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स ग्राउंड में किया गया, झारखंड के सभी जिलों के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लिए। फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सरायकेला खरसावां और बोकारो के बीच हुआ, जहां बोकारो की टीम जीत हासिल की है। वही उपविजेता सरायकेला की टीम रही है। फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया, वहीं पूर्व केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस तरीके का टूर्नामेंट का आयोजन होने से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी शहरी क्षेत्र में पहुंच कर शहरी क्षेत्र के परिवेश को देखने का मौका मिलता है और अच्छे खेल से वह अपने जीवन में किस तरीके से निर्धारित करते हैं, इस तरीके का कमिटमेंट पैदा करते हुए आगे बढ़ते हैं, और देश का नाम रोशन करते है।






