जमशेदपुर पिछले दिनों राज्यसभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा भीमराव अंबेडकर जी के ऊपर टिप्पणी किए जाने के विरोध मे कांग्रेस पूरे देश भर में आंदोलन कर रहा है

जमशेदपुर पिछले दिनों राज्यसभा में देश के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा भीमराव अंबेडकर जी के ऊपर टिप्पणी किए जाने के विरोध मे कांग्रेस पूरे देश भर में आंदोलन कर रहा है, आज उसी मुद्दे को लेकर जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा साकची स्थित भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया गया। वंही रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपयुक्त कार्यालय पर भी प्रदर्शन भी किया, रैली का नेतृत्व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू कर रहे थे, पूर्व राज्यसभा सांसद पर प्रदीप बालमुचू ने कहा कि जिस तरीके से राज्यसभा में देश के गृहमंत्री ने भीमराव अंबेडकर जी के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, उसकी कांग्रेस घोर निंदा करती है,और देश के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के नाम एक मांग पत्र उपयुक्त के माध्यम से भेजा और मांग की देश के गृहमंत्री इस्तीफा दे और देश से माफी मांगे, नहीं तो आगे और भी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गईं है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई