लौहनगरी जमशेदपुर में क्रिसमस की रौनक देखने को मिल रही है, जहां शहर के तमाम बाजार सच धज कर तैयार हो चुके हैं, क्रिसमस को लेकर एक से बढ़कर एक क्रिसमस ट्री से लेकर घरों को सजाने वाले सामान और सांता क्लॉस के साथ बाजार में तरह तरह के सजाने के सामान उपलब्ध है, जहां लोग क्रिसमस को लेकर खरीदारी करते नजर आ रहे हैं, लोगों को कहना है कि क्रिसमस का साल भर इंतजार रहता है, घर से लेकर चर्च तक वे लोगो प्रभु के जन्मदिन को लेकर तैयारी करते हैं, जिसको लेकर वे बाजार मे खरीदारी करने आए हैं, वंही लोगों का कहना है कि क्रिसमस मे वे लोग घर से लेकर चर्च को सजाया संवारा जाता है, ताकि प्रभु ईसू आए और सभी को सद्बुद्धि दें, साथ ही प्रभु ईसू देश और राज्य मे अपने अनुयाई को आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि प्रभु ईसू के सभी बच्चे सुख की अनुभूति प्राप्त कर सके।






