झारखण्ड के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो (72 वर्ष) का निधन गुरुवार की देर रात हो गया।

झारखण्ड के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो (72 वर्ष) का निधन गुरुवार की देर रात हो गया।उनके भाई चेतलाल महताे ने बताया कि पूर्व मंत्री की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। गुरुवार की रात 11 बजे वह राँची के लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम में गिर गये।इसके बाद वह बेहोश हो गये। परिजन उनको लेकर तत्काल लालपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें गिरिडीह के डुमरी विधान सभा क्षेत्र से वह तीन बार विधायक बने थे।झारखण्ड गठन के बाद वह राज्य के पहले ऊर्जा मंत्री बनाये गये थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई