मानगो पोस्ट ऑफिस रोड गौड बस्ती के प्रह्लादनगर स्थित उनके आवास पर आयोजित श्राद्ध

10जनवरी को मानगो विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह की धर्मपत्नी किरण सिंह का स्वर्गवास हो गया था.आज मानगो पोस्ट ऑफिस रोड गौड बस्ती के प्रह्लादनगर स्थित उनके आवास पर आयोजित श्राद्ध कर्म में उपस्थित होकर उन्हें सांत्वना दी..मानगो में जलापूर्ति योजना की मांग को लेकर मानगो विकास समिति के बैनर तले ओंकार नाथ सिंह जी ने जिस तरह नागरिकों को एकजुट कर लगातार आंदोलन किया किया वह भुलाया नहीं जा सकता.बतौर पत्रकार प्रत्येक गतिविधि को कवर करते करते कब इस गैर राजनीतिक संगठन से अनौपचारिक रुप से जुड़ती चली गई पता ही नहीं चला…मैं व्यक्तिगत तौर पर ओंकार नाथ जी के परिवार में आए इस गम से बहुत गमगीन हूं.ईश्वर उनको और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई