शिखा श्रेया/रांची. लग्न शुरू हो चुका है. ऐसे में अगर आप सोने व चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने व चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है. बाजार जाने से पहले यहां एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 59,700 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 62,690 रुपए दर्ज किया गया है. वहीं,चांदी प्रति किलो 82,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी.
सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया कि सोने और चांदी के भाव में उछाल देखी की गई. प्रति किलो चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई. आज चांदी प्रति किलो 82,200 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल भी (गुरुवार)शाम तक चांदी 82,200 रुपए की दर से बेची गई थी.
सोने के भाव स्थिर
मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना के भाव मे स्थिरता देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 59,700 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 59,700 रुपए तय की गई है. यानी दाम में कोई हलचल नहीं देखी गयी है. वहीं, गुरुवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 62,690 रुपए के भाव से खरीदा. आज भी इसकी कीमत 62,690 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में कोई उछाल नही देखी गई हैं.
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है.जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें.





