20 लाख करोड़ का घोटाला करने वाले दल मुंबई में कर रहें बैठक: संबित पात्रा

नई दिल्ली: विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए की मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर राजनीतिक हमला बोलते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि 20 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार और घोटाला करने दल देश की स्थिरता और विकास पर कुठाराघात करने के लिए मुंबई में मीटिंग कर रहे हैं। पात्रा ने कहा, इनका एजेंडा देश का विकास नहीं, बल्कि अपने-अपने परिवार को बचाना और बच्चों को सेट करना है। पात्रा ने विपक्षी दलों की एकता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में प्रधानमंत्री की एक ही कुर्सी होती है कोई चटाई नहीं होता है कि सब बैठ जाएं। लेकिन विपक्षी दल म्यूजिकल चेयर खेल रहे हैं। वहां पर हर व्यक्ति प्रधानमंत्री बनना चाहता है। कोई राहुल को पीएम बनाने की बात कर रहा है, तो कोई नीतीश को, कोई ममता को और कोई केजरीवाल को।

उन्होंने कहा कि देश को चलाने के लिए दलों का नहीं, दिलो का मिलना जरूरी होता है, लेकिन यहां पर सिर्फ दल मिल रहे हैं, दिल नहीं। भाजपा प्रवक्ता ने एनडीए गठबंधन की तुलना चंद्रयान से करते हुए दावा किया कि चंद्रयान की तरह एनडीए का मिशन-3 भी सफल होगा, सफलता से साउथ पोल पर लैंडिंग करेगा, यानी एनडीए वहां से भी जीतेगा, जहां से किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। Also Read – हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर ईरानी गिरोह का हमला, VIDEO

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई