कन्या भ्रूण संरक्षण परियोजना के तहत MGM अस्पताल में 30 बेबी किट का वितरण

प्रेस विज्ञप्ति

कन्या भ्रूण संरक्षण परियोजना के तहत MGM अस्पताल में 30 बेबी किट का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी शाखा, टाटानगर द्वारा रजत जयंती वर्ष समारोह “सृजन से सम्मान तक” अभियान के अंतर्गत पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रवीण गोयल जी के सम्मान में कन्या भ्रूण संरक्षण परियोजना के तहत आज MGM अस्पताल, मानगो में नवजात कन्याओं की माताओं के बीच 30 बेबी किट का वितरण किया गया।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य उन परिवारों को प्रोत्साहित करना था, जिनके घर कन्या रत्न का जन्म हुआ है, ताकि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं उचित देखभाल के प्रति जागरूक रहें तथा समाज में “बेटी बचाओ – बेटी बढ़ाओ” के संदेश को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

मारवाड़ी युवा मंच सदैव कन्या भ्रूण संरक्षण एवं कन्या सम्मान के प्रति समर्पित रहा है तथा विभिन्न जनसेवा अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सतत प्रयास करता रहा है।

इस सेवा कार्य का प्रायोजन शाखा के सम्मानित सदस्य श्री रमेश अग्रवाल (आशीर्वाद स्टोर, मानगो) द्वारा किया गया, जिनके सहयोग से यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान शाखा के अध्यक्ष श्री आकाश मोदी, सचिव श्री अनिमेष छापोलिया, परियोजना संयोजक श्री रमेश कुमार अग्रवाल, श्री पंकज आगीवाल, श्री संजय अग्रवाल, श्री सीमांत अग्रवाल, श्री दीपक पटवारी, श्री निरंजन अग्रवाल एवं श्री सौरभ अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी शाखा ने समाज के सभी वर्गों से कन्या सम्मान एवं संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई