आज सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर सीतारामपुर जलाशय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।
मछली पालन किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण है। आज भारत मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है और वैश्विक मछली उत्पादन में लगभग 8% योगदान देता है।
इस दौरान किसानों को आधुनिक मत्स्य पालन, सरकारी योजनाओं, तालाब प्रबंधन एवं आयवृद्धि के अवसरों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा एवं विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।






