जमशेदपुर के महेश मिश्रा का विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ चयन, मिला पत्र

जमशेदपुर के महेश मिश्रा का विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ चयन, मिला पत्र

शहर के टेल्को क्षेत्र स्थित जमको आजाद बस्ती निवासी महेश मिश्रा के लिए गौरव की खबर सामने आई है। महेश मिश्रा को आगामी विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन पत्र प्राप्त हुआ है।

पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन (PSO) की ओर से 12 नवंबर 2026 को जारी चयन पत्र के अनुसार महेश मिश्रा का चयन उनके खेल प्रदर्शन, समर्पण एवं पावरलिफ्टिंग के क्षेत्र में योगदान के आधार पर किया गया है।

यह विश्व स्तरीय प्रतियोगिता आगामी 3 दिसंबर से 6 दिसंबर 2026 तक अमृतसर, पंजाब में आयोजित होने की जानकारी चयन पत्र में दी गई है। इस प्रतियोगिता में महेश मिश्रा को संगठन के बैनर तले भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

महेश मिश्रा, श्री बलभद्र मिश्रा के पुत्र हैं और जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र के निवासी हैं। उनके चयन पत्र मिलने की खबर से उनके परिवार, शुभचिंतकों एवं खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

चयन होने कि खुशी में महेश मिश्रा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयन पत्र मिलना मेरे लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। यह मेरे अब तक के संघर्ष, मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना मेरे लिए किसी बड़े सम्मान से कम नहीं है। मैं इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी मेहनत और तैयारी करूंगा। मेरा सपना है कि अपने प्रदर्शन से देश और जमशेदपुर का नाम रोशन करूं। इस सफर में मेरा साथ देने वाले परिवार, प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

महेश मिश्रा ने कहा कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक होना चाहिए और अनुशासन, नियमित अभ्यास तथा दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिये और जमशेदपुर के एक खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना शहर के खेल जगत के लिए उत्साहजनक खबर है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई