राँची। आज राँची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्यभर में आज मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। कुछ जगहों पर वज्रपात की भी संभावना जताई है।
राँची, हजारीबाग, देवघर समेत कुल 17 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में आज दिनभर रुक-रूक कर बारिश हो सकती है।
आज राँची मौसम विभाग ने राँची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर और दुमका सहित कई जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी है।






