प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई स्थानों पर टकराव की स्थिति देखने को मिली। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने CJP के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी बात सुनी।
दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग पुलिस थाने और जंतर-मंतर के बीच सड़क से प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई तेज कर दी। अधिकारियों के अनुसार, संसद भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है, जबकि पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास हुई झड़प में एक सब-इंस्पेक्टर सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके ने अनशन तोड़ा, पानी पीकर खत्म की भूख हड़ताल।
प्रदर्शन के बीच राजनीतिक स्तर पर भी गतिविधियां तेज रहीं। भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने CJP के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। हालांकि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई और क्या कोई सहमति बनी, इसे लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अधिकारियों के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए और पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी की जाती रही।






