नामकुम जमीन घोटाले की जांच तेज, पूर्व सीओ समेत कई अधिकारियों पर ACB की प्रारंभिक जांच दर्ज
रांची: झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नामकुम अंचल में कथित करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले की जांच तेज हो गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने तत्कालीन अंचलाधिकारी डॉ. श्वेता वर्मा, तत्कालीन डीलिंग असिस्टेंट दीपक कुमार सहित अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच (PE) संख्या 3/2026 दर्ज की है।
ACB की गोपनीय जांच में जमीन के रिकॉर्ड में कथित हेरफेर और सरकारी दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद 15 जुलाई को PE दर्ज की गई। इससे पहले 8 मई को जांच की अनुमति के लिए राज्य सरकार से अनुरोध किया गया था।
जांच के दायरे में वर्ष 2012-13 से 2014-15 के बीच नामकुम अंचल में पदस्थापित रहे अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं। ACB जल्द ही संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।
मामला धुर्वा थाना क्षेत्र के डुंडू गांव स्थित खाता संख्या 32 और प्लॉट संख्या 776, 820, 821 व 822 की लगभग 1.22 एकड़ जमीन से जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी मां द्वारा विधिवत खरीदी गई जमीन के एक हिस्से पर बाद में प्रकाश कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दूसरी जमाबंदी खोल दी गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार 17 अगस्त 2016 को उन्हें दोहरी जमाबंदी से संबंधित नोटिस मिला, जिसके बाद अंचल कार्यालय में जानकारी लेने पर कथित गड़बड़ी का पता चला।
अब ACB यह जांच कर रही है कि जमीन के रिकॉर्ड में कथित बदलाव किसके आदेश पर किया गया, दूसरी जमाबंदी किन परिस्थितियों में कायम की गई और इसमें तत्कालीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्या भूमिका रही। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।