पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल देवघर के लिए रवाना, झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्यसमिति की बैठक में करेगा सहभागिता

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की तृतीय कार्यसमिति की बैठक दिनांक 19 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे देवघर जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में जैन मंदिर, देवघर (श्री श्याम मंदिर के समीप) आयोजित होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल जिला संरक्षक श्री दीपक भालोटिया एवं जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल के नेतृत्व में आज देवघर के लिए रवाना हुआ।

प्रतिनिधिमंडल का प्रस्थान दोपहर 1:00 बजे पारडीह काली मंदिर से हुआ, जहाँ सभी सदस्य एकत्रित हुए। इसके पश्चात सभी सदस्य पटमदा मार्ग से देवघर के लिए रवाना हुए।

प्रतिनिधिमंडल में जिला संरक्षक श्री दीपक भालोटिया, जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल, श्री प्रदीप मिश्रा, श्री विमल अग्रवाल, श्री भोला चौधरी, श्री लाला मूनका, श्री अंकुश जावनपुरिया, श्री सुशील रामरायका, श्री श्रीराम सरोज, श्री मुरारी गोयल, श्री संजय शर्मा, श्री बसंत अग्रवाल, श्री बिमल अग्रवाल (भालूबासा), श्री अंकित मोदी, श्री धर्मचंद पोद्दार, श्री बाबू अग्रवाल, श्री विजय गोयल, श्री पवन अग्रवाल पप्पी, श्री विमल हरूपका, श्री विनोद अग्रवाल, श्री राजेश शर्मा, श्री सुशील शर्मा, श्री सांवरलाल शर्मा, श्री श्रवण देबुका, श्री अमित शर्मा, श्री दिलीप गोयल, श्री राकेश अग्रवाल, श्री बी.एन. शर्मा, श्री राजेश लोढ़ा, सीए पवन अग्रवाल, श्री सुशील अग्रवाल (एलआईसी), श्री शंकरलाल मित्तल, श्री लाला गढ़वाल, श्री विनीत मित्तल, श्री पप्पू मंडी, श्री संजय शर्मा, श्री सुनील सोंथालिया, श्री मनोज अग्रवाल (एएसएल), श्री राजेश खन्ना, श्री कमल लाढ़ा, श्री दीपक मोदी, श्री उमेश अग्रवाल, श्री राजेश अग्रवाल, श्री राजीव अग्रवाल, श्री राजेश शर्मा, श्री नंदकिशोर अग्रवाल, श्री रामरतन खंडेलवाल एवं श्री अभिषेक शर्मा सहित कुल 49 सदस्य शामिल हैं।

बैठक में संगठन के विकास एवं भावी कार्ययोजना से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं निर्णय लिए जाएंगे। बैठक की विषय सूची इस प्रकार है—

1. आतिथ्य जिला अध्यक्ष द्वारा स्वागत एवं संबोधन।
2. अध्यक्ष द्वारा स्वागत।
3. अनुपस्थिति का अनुमोदन।
4. गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि।
5. महामंत्री का प्रतिवेदन।
6. वर्ष 2025–26 के अंकेक्षित आय-व्यय का अनुमोदन (आमसभा में प्रस्तुत करने हेतु)।
7. उपाध्यक्षगण, मंडलीय उपाध्यक्षगण, जिला अध्यक्षों एवं शाखा अध्यक्षों की रिपोर्ट।
8. संविधान संशोधन पर आए हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श एवं निर्णय।
9. पूर्व प्रांतीय अध्यक्षगण का संबोधन।
10. भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा एवं निर्णय।
11. विविध विषयों की अनुमति।
12. धन्यवाद ज्ञापन।
13. राष्ट्रगान।

प्रतिनिधिमंडल देवघर में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रभावी प्रतिनिधित्व करेगा तथा संगठन के सुदृढ़ीकरण, सामाजिक गतिविधियों के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने में सक्रिय सहभागिता निभाएगा। जिला पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्रदान करेगी तथा समाजहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

Leave a Comment