रेल सिविल डिफेंस टिम द्वारा बहुविषयक आपदा प्रबंधन कार्य प्रशिक्षण दी गई

दक्षिण पूर्व रेलवे जोनल प्रशिक्षण संस्थान सिनी में एक दिवसिय आपदा प्रशिक्षण

टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे के जोनल प्रशिक्षण संस्थान सिनी में अतिथि व्याख्याता के रूप में उपस्थित होकर बहुविषयक आपदा प्रबंधन कार्यो की प्रशिक्षण दिया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस्ट कोस्ट रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे के रिफ्रेशर ट्रेन मैनेजर उपस्थित रहे ।
सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बहुबिषयक प्रशिक्षण के दौरान घटनास्थल मे गोल्डेन आवर के कार्य, एम्बुलेस सेवा 102 और 108 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी, घायलो को ट्राई एज कर ट्रासपोट विधि , प्राथमिक चिकित्सा विधि, फर्स्ट एडर के कार्य , सीपीआर विधि के साथ वरसात के मौसम में सर्प दंश आपदा, बिशैले और बिषहिन सांप की पहचान, को डिजिटल विधि द्वारा प्रशिक्षित किया । डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह द्वारा फायर एक्सटिंग्विशर के प्रयोग,विधि सावधानियां की प्रशिक्षण माॅक ड्रिल कर दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संम्वलपुर, रायपुर,भुवनेश्वर, आद्रा के कुल 65 रिफ्रेशर ट्रेन मैनेजर, उपस्थित रहे । अंत में धन्यबाद ज्ञापन संस्थान के मुख्य अनुदेशक संतोष कुमार सिंह ने किया, जेड आरटीआई में सिविल डिफेंस टीम द्वारा दी जा रही आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण और लाभदायक बताते हुए सिविल डिफेंस प्रशिक्षण की प्रशंसा किया ।

Leave a Comment