जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड का नामजद आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर

जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड का नामजद आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर
जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार, राहुल दुबे दोपहर करीब 1 बजे अचानक थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में पुलिस की लगातार दबिश और कार्रवाई के बीच राहुल दुबे ने आत्मसमर्पण का फैसला लिया। हालांकि, यह दावा कि उसने “पुलिस एनकाउंटर के डर से” सरेंडर किया, अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सरेंडर के बाद राहुल दुबे से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच पहले से ही जारी है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई