NEET UG 2026 री-एग्जाम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, अभ्यर्थियों ने जताई संतुष्टि

NEET UG 2026 री-एग्जाम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, अभ्यर्थियों ने जताई संतुष्टि

NEET UG 2026 री-एग्जाम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। निर्धारित समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की गई और सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली। कई छात्रों ने कहा कि री-एग्जाम का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया गया और प्रश्नपत्र का स्तर संतुलित रहा। अभ्यर्थियों के अनुसार अधिकांश प्रश्न निर्धारित सिलेबस के अनुरूप थे, जिससे उन्हें प्रश्न हल करने में अधिक परेशानी नहीं हुई।कुछ अभ्यर्थी ने कहा कि री-एग्जाम को लेकर छात्रों में तनाव जरूर था, लेकिन परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थाएं बेहतर थीं। वहीं दूसरे अभ्यर्थी ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम था और अच्छी तैयारी करने वाले छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ भी देखने को मिली। अभिभावक परीक्षा समाप्त होने तक केंद्रों के बाहर इंतजार करते रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों और अभिभावकों ने संतोष व्यक्त किया।

प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की भी व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।री-एग्जाम के सफल आयोजन के बाद अब अभ्यर्थियों की नजर परिणाम पर टिकी हुई है। छात्रों का कहना है कि उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है और उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई