जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन माननीय कुलपति महोदया प्रो डॉ इला कुमार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस के इंडोर स्टेडियम में संपन्न किया गया l योग विभाग की छात्राओं ने चंदन तिलक के साथ सभी अतिथियों, पदाधिकारी गणों एवं छात्राओं का स्वागत किया l कार्यक्रम की शुरुआत वाणिज्य संकाय अध्यक्ष डॉ. दीपा शरण, कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ अन्नपूर्णा झा, कुल सचिव डॉ. सलोमी कुजूर, पूर्व कुलसचिव श्री राजेन्द्र जायसवाल, खेल एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष डॉ सनातन दीप, आई क्यू ए सी निदेशक डॉ रत्ना मित्रा, इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ माधुरी प्रियदर्शिनी एवं योगाचार्य डॉ रवि शंकर नेवार एवं शाश्वती मैती के संयुक्त तत्वाधान में दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ l डॉ दीपा शरण ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी को 12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी । डॉ अन्नपूर्णा झा ने भी अपने उद्बोधन में योग के महत्व को बताते हुए इसे अपने दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण अंग बनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि योग को जीवन में अपनाकर हम संपूर्ण स्वास्थ्य (शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक ) को प्राप्त कर सकते हैं और अपने व्यक्तित्व को अच्छा बना सकते हैं । योग विभाग की छात्राओं ने मनमोहक योग नृत्य की प्रस्तुति दी जिसे सभी अधिकारियों ने सराहा l हर वर्ष की तरह योग दिवस कार्यक्रम में अच्छे योग प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों में बरनाली पात्रा, गैर शैक्षणिक स्टाफ में श्री सौरीश कुंडू एवं शैक्षणिक स्टाफ में डॉ अन्नपूर्णा झा को अधिष्ठाता डॉ दीपा शरण के द्वारा मेमेंटो ‘ देकर सम्मानित किया गया l

योग के प्रोटोकॉल का अभ्यास योग विभाग की योगाचार्य शाश्वती मैती ने किया l मंच संचालन योग विभाग के डॉ रवि शंकर नेवार एवं धन्यवाद ज्ञापन खेल एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष डॉ सनातन दीप, ने किया l
कार्यक्रम को सफल बनाने में योग विभाग के सर्टिफिकेट कोर्स की छात्राओं, एम ए योग की द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं के साथ एन सी सी, एन एस एस की छात्राओं की सहभागिता रही l इस अवसर पर सभी शिक्षकगण, कर्मचारी महोत्सव एवं छात्राएं उपस्थित थे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई