अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 🧘‍♀️

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 🧘‍♀️

मानगो नगर निगम द्वारा आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

“स्वस्थ आयु के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing)” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में माननीय महापौर, माननीय उप महापौर, अपर नगर आयुक्त ,वार्ड पार्षद, पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया तथा योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व को समझा। इस अवसर पर स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण हेतु नियमित योग अपनाने का संदेश भी दिया गया।

मानगो नगर निगम सभी प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं एवं नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई