अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में लोकतंत्र की बहाली, वित्तीय अनियमितता के आरोपी राकेश साहू आजीवन निष्कासित

विषय: अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में लोकतंत्र की बहाली, वित्तीय अनियमितता के आरोपी राकेश साहू आजीवन निष्कासित

जमशेदपुर, 01 जून 2026: अखिल भारतीय तेली साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम की आम सभा दिनांक 31 मई 2026 को एग्रिको क्लब हाउस में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सभा में समाज के सैकड़ों गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया।

1. नया नेतृत्व: पर्यवेक्षक समिति की अनुशंसा पर आम सभा ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी श्री द्वारिका प्रसाद जी को नया अध्यक्ष चुना। सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग का संकल्प लिया।

2. पूर्व अध्यक्ष पर कार्रवाई: पर्यवेक्षक समिति एवं जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राकेश साहू को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाते हुए समाज की आजीवन सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया। जांच समिति का स्पष्ट मत है कि पूर्व अध्यक्ष अपने कार्यकाल के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने से बचने के लिए ही षड्यंत्र रच रहे हैं। उन पर लगे मुख्य आरोप हैं:
– वर्ष 2020 से 2026 तक चुनाव न कराना
– समाज का चंदा व्यक्तिगत खाते में लेना
– आय-व्यय का हिसाब न देना
– समाज की FD तोड़कर ब्याज राशि का निजी उपयोग
– बिना UDIN की फर्जी ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करना

3. सभा में हंगामा एवं दस्तावेज चोरी: उल्लेखनीय है कि श्री राकेश साहू की सदस्यता आम सभा से पूर्व ही समाप्त कर दी गई थी। उपस्थिति रजिस्टर में न तो उनके हस्ताक्षर हैं और न ही उनके किसी समर्थक के। इसके बावजूद वे अपने समर्थकों के साथ अवैध रूप से सभा में घुसकर हंगामा करने लगे। उनके द्वारा समाज का कार्यवाही रजिस्टर, जाति प्रमाण पत्र निर्गत रजिस्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजात चोरी करके चले गए। सदस्यों के विरोध पर उन्हें सभा से बाहर निकाला गया।

4. मीडिया को गुमराह करने का प्रयास: सभा से निष्कासित किए जाने के बाद श्री राकेश साहू ने बाहर जाकर मात्र 10 समर्थकों के साथ स्वयं माला पहनकर खुद को अवैध रूप से ‘स्वयंभू अध्यक्ष’ घोषित कर दिया एवं कुछ पत्रकार बंधुओं को गुमराह कर भ्रामक समाचार प्रकाशित करवाया। जबकि न तो उन्होंने कोई सभा आयोजित की थी और न ही वे आम सभा के सदस्य थे, क्योंकि पर्यवेक्षक समिति उन्हें पूर्व में ही सदस्यता से निष्कासित कर चुकी है। तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारीm द्वारा दिनांक फरवरी 2023 में ही उनकी कमेटी को अवैध एवं अक्षम घोषित किया जा चुका है। आम सभा की सूचना पूर्व में सिद्धगोड़ा थाना को दी गई थी तथा घटना के बाद भी थाना को तत्काल सूचित किया गया।

5. आगे की कार्रवाई: नवगठित कमेटी ने आज दिनांक 01.06.2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर को आवेदन देकर श्री राकेश साहू के विरुद्ध वित्तीय गबन, दस्तावेज चोरी एवं शांति भंग करने के आरोप में उच्च स्तरीय जांच एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समाज की राशि एवं दस्तावेजों की बरामदगी हेतु आवेदन दिया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री द्वारिका प्रसाद जी ने कहा कि “अब समाज में पारदर्शिता, एकता और विकास का नया युग शुरू होगा। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

जारीकर्ता:

 

हरिहर प्रसाद
मोबाइल: 87098 28837
द्वारिका प्रसाद
मोबाइल: 94311 84197
अध्यक्ष, पर्यवेक्षक समिति नवनिर्वाचित अध्यक्ष
अखिल भारतीय तेली साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल के बेटे खुश मित्तल ने जे ई ई एडवांस की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर देश की प्रतिष्ठित आई आई टी कॉलेज में अध्ययन करने की पात्रता प्राप्त की।